शिवहर: सदर अस्पताल में DNB की पढ़ाई शुरू, जिले को मिली चार सीटें, सिविल सर्जन
स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार सदर अस्पताल में डॉक्टर के साथ बुधवार दोपहर 01:30 बजे बैठक कर बताया कि सदर अस्पताल में DNB का पढ़ाई शुरू हो गयी है. इसकी पढ़ाई को लेकर चार सीट मिला है. दो साल का पढ़ाई है. चार सीट में दो सीट बिहार के किसी भी जिला का छात्र नामांकन करवा सकते है और दो सीट पर बिहार के बाहर के छात्र नामांकन करवा सकते है।