शिवहर: भटहां गोलीकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो हथियार और चार जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
सदर एसडीपीओ सुशील कुमार बुधवार दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कल भटहां स्कूल के पास अपराधियों ने एक युवक को पैर में गोली मार दी थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भटहां गांव से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है.गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।