शिवहर: तालाब में डूबने से सात साल की बच्ची की मौत, घर में छाया मातम
पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह मंगलवार देर रात 10 बजे बताया कि पुरनहिया थाना क्षेत्र के सुनोल सुल्तान निवासी सुधीर परी की सात वर्षीय बच्ची अंकिता कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है. काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस ने शव को मंगलवार देर 10 बजे बरामद हुआ है. आज बुधवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।