भवनाथपुर: भवनाथपुर में ‘पैसा दो, आवास लो’ का आरोप, पंचायत सहायक उपेंद्र के खिलाफ BDO से शिकायत; शिकायत की वीडियो वायरल
भवनाथपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। एक युवक ने पंचायत सहायक उपेंद्र पर लाभुकों से पैसे लेकर आवास दिलाने का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को आवेदन सौंपा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पंचायत सहायक द्वारा आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर अवैध राशि की मांग की गई।