पुलिस थाना प्रताप नगर ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए शातिर चोर व बदमाश नवीन उर्फ लुका व रवि महावर को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया हे। बदमाशों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने कुल चोरी के 8 वाहन भी उनसे बरामद करने में सफलता हासिल की हे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई चोरी के प्रकरण दर्ज हैं जो कि न्यायालय में लंबित चल रहे हैं। गहनता से अनुसंधान जारी हे।