तालबेहट: अदरक मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और तीन पहिया टैक्सी की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के अदरक मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और तीन पहिया टैक्सी की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें टैक्सी में सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए बताया गया ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है।