खूंटी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर की बैठक
Khunti, Khunti | Aug 2, 2025 समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 अगस्त 2025 को जिला स्तर पर भव्य रूप से आदिवासी महोत्सव आयोजन हेतु रूपरेखा तय की गई तथा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।