भवनाथपुर: भवनाथपुर में निर्माणाधीन चेक डैम में अवैध पत्थरों के इस्तेमाल का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग
"गढ़वा जिले के अरसली दक्षिणी पंचायत स्थित हेसलदाग नाला में निर्माणाधीन चेक डैम की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। करीब 36 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस चेक डैम में अवैध पत्थरों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कई दिनों में लगभग 50 ट्रैक्टर पत्थरों का भंडारण किया गया है, जिससे सरकार को राजस्व नुकसान होने की आशंका है। लोगों का कह