हुज़ूर: भोपाल मेट्रो: समय में फिर हुआ बदलाव, 3 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Huzur, Bhopal | Apr 1, 2026 भोपाल में मेट्रो यात्रियों को एक बार फिर बदलाव का सामना करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 3 अप्रैल से नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके अनुसार मेट्रो अब सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही चलेगी। पिछले 100 दिनों में यह तीसरी बार टाइमिंग बदली गई है |