कोरांव: अयोध्या में सरकारी देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर 20,000 नकदी समेत 6 पेटी शराब चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
अयोध्या के कोरांव थाना क्षेत्र स्थित अयोध्या गांव में एक सरकारी देसी शराब की दुकान में चोरी हो गई। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी, शराब और अन्य सामान चुरा लिया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बरहुला खुर्द निवासी विजय सिंह की अयोध्या में यह सरकारी देसी शराब की दुकान है।