+2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के मैदान पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एपीसी मेला का आयोजन किया गया। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे। जिन्हें उन्नत एवं वैज्ञानिक तकनीक से खेती की जानकारी दी गयी। साथ ही समूह में खेती कर अधिक उत्पादन के बारे में बताया गया।