सांगानेर: जयपुर में हाई टेंशन लाइन से अचानक करंट दौड़ने से इलेक्ट्रिशियन की मौत, आउटडोर रिपेयर के दौरान लिया गया था शटडाउन
जयपुर में हाईटेंशन लाइन से अचानक करंट दौड़ने से इलेक्ट्रीशियन की मौत का मामला सामने आया है। हाईटेंशन लाइन का आउटडोर रिपयेर करते समय शटडाउन लिया था, लेकिन लाइन में करंट छोड़ दिया। करंट से गंभीर झुलसे इलेक्ट्रीशियन को देखकर लाइनमैन मौके से फरार हो गए। सेज थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।