बनमनखी: गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल ने आग पर पाया काबू
जानकीनगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जानकीनगर वार्ड संख्या 04 स्थित मधुबन चौक में गुरुवार की संध्या करीब 6 बजे एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते