शामली: शामली में जमीयत उलेमा के सदर ने ईद के त्यौहार के मद्देनज़र मुस्लिम समाज के लोगों से की अपील
Shamli, Shamli | May 27, 2026 बुधवार की शाम 6 बजे शामली जिले से जमीयत उलेमा के सदर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साजिद ने मुस्लिम समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने ईद उल अजहा के दौरान प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने और पुलिस प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने, खुले में कुर्बानी न करने और मस्जिद के आटे के अंदर ही नमाज पढ़ने की अपील समाज के लोगों से की है।