भिवानी: गांव सिवाना में 20 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
कहते हैं कि नशा ..नाश की जड़ होता है।एक ऐसा ही मामला भिवानी जिला के गांव सिवाना में आया है।जहां एक 20 वर्षीय नशेड़ी युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला तो समाप्त की ही,..वहीं अपने घर का नाश भी कर दिया। बता दें कि गांव सिवाना निवासी 20 वर्षीय शमशेर अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था जो नशे का आदि था,,और गलत कदम उठा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।