भिवानी: स्माइली फाउण्डेशन सोसायटी हरियाणा की अध्यक्षा एडवोकेट सुनीता सिवाच ने अपने निवास स्थान पर की पत्रकार वार्ता।
हरियाणवी संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं बढ़ावा देने के लिए तीज व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्माइल फाउण्डेशन सोसायटी हरियाणा एवं वैश्य महाविद्यालय भिवानी की एन सी सी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक हरियाणवी फैशन शो का आयोजन वैश्य महाविद्यालय के प्रांगण में किया जाएगा।