भिवानी: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भिवानी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए विभिन्न गांव में कार्यकर्ताओं की ली बैठक
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भिवानी विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने वास्ते अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं । दोनों वामपंथी पार्टियों की ओर से एक साझा उम्मीदवार तय कर लिया है , जिसकी घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी । चुनाव की तैयारी हेतु मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला नेतृत्व ने गांव देवसर , धीराना , नवा , आदि में बैठक की।