रहुई: रहुई प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में वट सावित्री पूजा के लिए सामान खरीदने उमड़ी भीड़
Rahui, Nalanda | May 15, 2026 वट सावित्री पूजा को लेकर रहुई प्रखंड के विभिन्न बाजारों में खरीदारी को लेकर शुक्रवार को काफी चहल-पहल देखी गई। रहुई बाजार, धमौली बाजार, वेना बाजार और भागन बिगहा बाजार में सुबह से ही महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पूजा की सामग्री की खरीदारी करने बाजार पहुंचे। कपड़ा दुकानों, श्रृंगार सामग्री की दुकानों, फल दुकानों