खगड़िया: सुम्भा में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सुम्भा में मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के जिया गाछी निवासी मुर्शीद आलम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुम्भा में कार्य के दौरान लोहे की रॉड अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गई, जिससे मुर्शीद आलम गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के