भदेसर: मंडफिया में अवैध शिकार गिरोह बेनकाब, आरोपी पिंजरे में मृत गाय डालकर जंगली जानवरों को फंसाते थे, 2 गिरफ्तार
मंडफिया थाना सर्कल के गीदाखेड़ा क्षेत्र में सरकारी पडत भूमि पर लगाए गए बड़े लोहे के पिंजरे में मृत गाय मिलने की घटना ने सनसनी फैला दी थी। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध पिकअप वाहन की पहचान की। जांच में सामने आया कि 4-5 लोगों का गिरोह सुनियोजित तरीके से मृत मवेश