मांझी: पिकअप हादसे में घायल दूसरे महिला मजदूर की भी मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Manjhi, Saran | Jun 18, 2026 छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित एन एच 531 पर एक सप्ताह पूर्व हुए पिकअप हादसे में घायल दूसरी महिला मजदूर की भी इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मृतका की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठी गांव निवासी स्वर्गीय रामसागर बिन की पत्नी लालसा देवी के रूप में हुई है। गुरुवार को करीब 11:30 बजे परिजन शव लेकर दाउदपुर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी।