आरा: आरा के भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह एक बार फिर विधान परिषद के बनेंगे सभापति, बीजेपी ने जताई खुशी
Arrah, Bhojpur | Jun 20, 2024 आरा के भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह एक बार फिर से विधान परिषद के सभापति बनेंगे। बिहार सरकार के द्वारा जैसे ही इस बात की घोषणा की गई वैसे ही आर के बीजेपी टीम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बीजेपी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आरा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि यहां के नेता विधान परिषद का नेतृत्व करेंगे।