आरा: खपटाहा गांव में एक दुकान से 300 ग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Jun 20, 2024 खपटाहा गांव के दुकान से पुलिस ने 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। जगदीशपुर डीएसपी के द्वारा प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी गई। डीएसपी के द्वारा बताया गया गुप्त सूचना मिली थी कि एक दुकान पर गांजा की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद छापेमारी कर गांजा बरामद किया गया और दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।