आरा: बनाही ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात युवक का शव बरामद, सड़क दुर्घटना में मौत होने की जताई गई आशंका
Arrah, Bhojpur | Jun 20, 2024 बनाही के ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात युवक का शव पड़ा था। जानकारी पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और युवक के शव को आरा से सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराई। पुलिस के द्वारा पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। सड़क दुर्घटना में मौत होने के जताई गई आशंका।