गांव की समस्या–गांव में समाधान अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने फतेहपुर सहाबपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने पेंशन, शौचालय, आवास, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला और पुष्टाहार जैसी योजनाओं की स्थिति जानी और सभी पात्र लाभार्थियों को तुरंत लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने आयुष्मान कार्ड के लिए गांव में कैंप लगाने के आदेश दिए हैं।