सवायजपुर: सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा के बयान पर बवाल, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप, पचदेवरा थाने में दी गई तहरीर
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में सपा नेता द्वारा भगवान राम और माता कौशल्या पर टिप्पणी की गई है, जिसे लेकर लोगों ने कडी नाराजगी जताई।