डीग: पुरुषोत्तम मास में सेवा का अद्भुत भाव, डीग में परिक्रमार्थियों के लिए जगह-जगह प्याऊ और चाय-नाश्ते की व्यवस्था
Deeg, Bharatpur | May 20, 2026 अधिक मास यानी पुरुषोत्तम मास के चौथे दिन बुधवार को डीग नगर पूरी तरह भक्ति और सेवा भाव में डूबा नजर आया। 84 कोस की पैदल परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहरवासियों द्वारा जगह-जगह ठंडे पानी की प्याऊ, चाय-नाश्ते और विश्राम की व्यवस्थाएं की गई हैं।