उसहैत थाना क्षेत्र के बसंत नगला में भंडारे में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़ित की सूचना पर शनिवार शाम 4 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि बसंत नगला में भंडारे में खीर वितरण को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद मारपीट हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।