मुरैना नगर: माधोपुरा पुलिया मारपीट का मामला,अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज,TI बोले- छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं,आरक्षक तमाशबीन नहीं था।
मुरैना के माधोपुरा पुलिया चौराहे पर युवक की पिटाई का वायरल वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई।थाना प्रभारी ने आज बताया कि घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छेड़छाड़ की चर्चा हुई, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।डायल-112 मौके पर पहुंची थी और घायल का मेडिकल कराया गया।पुलिस आरोपियों की पहचान कर जांच में जुटी हुई है।