भोगांव: भोगांव में कार मालिक और ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, सोने-चांदी के जेवरात से भरा पार्सल वापस लौटाया
भोगांव क्षेत्र में कार मालिक और ड्राइवर ईमानदारी की मिसाल पेश करने का काम किया है। नवीगंज टोल प्लाजा के पास कार ड्राइवर को एक पर्स मिला पड़ा था। जिसमें सोने चांदी के जेबरात, मोबाइल ओर कुछ नगदी भी थी। जिसकी जानकारी ड्राइवर ने मालिक को दी। जिसके बाद मालिक ने पर्स के मालिक का पता कर उनको पर्स लौटाने का काम किया है।