गौरिहार: ग्राम लबराहा को मिली नई सौगात, नव निर्मित पंचायत भवन का हुआ लोकार्पण
चंदला क्षेत्र की ग्राम पंचायत लबराहा में नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। नव पंचायत भवन से ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों और सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। ग्रामीणों ने नई सौगात मिलने पर खुशी जताई।