बीना: ग्राम नाऊखेड़ा के पास मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में पिता-पुत्री सहित 3 घायल
Bina, Sagar | Sep 12, 2025 30 वर्षीय राजेंद्र पिता गणेश राम निवासी सेमरा गणपत जो साइकिल से जा रहा था। तभी ग्राम नाऊखेड़ा के पास शुक्रवार को सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर में साइकिल सवार एवं मोटरसाइकिल सवार भगवान दास एवं उनकी 12 वर्षीय पुत्री घायल हो गई। घायलों को 112 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है।