रामपुर: जनपद रामपुर के तीन खिलाड़ियों का केंद्रीय खेल शिविर के लिए हुआ चयन, जिले के खेल प्रेमियों और कोचों में खुशी की लहर
Rampur, Rampur | Apr 17, 2026 जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन से खेल जगत में हर्ष की लहर है। शुक्रवार को शाम चार बजे प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि, हॉकी खिलाड़ी आदित्य सिंह व हिमांशु राज का चयन लखनऊ तथा एथलीट अरविन्द का चयन बनारस में आयोजित 15 दिवसीय विशेष शिविर के लिए हुआ है। 'एक जनपद एक खेल' योजना के तहत निखरे इन खिलाड़ियों को लखनऊ