पंचायत समिति आनंदपुरी में कृषि एवं आदिवासी संगठन द्वारा एक दिवसीय ‘स्वराज संवाद’ कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आनंदपुरी प्रथम, द्वितीय, कोबा व छाजा के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अमरचंद बुनकर ने की। वाग्धारा संस्था के पी.एल. पटेल ने संगठन की जानकारी दी।