गौरिहार: गौरिहार थाना क्षेत्र में 8वीं के छात्र से PWD कर्मचारी ने किया दुष्कर्म , पुलिस ने भेजा जेल
छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र में PWD के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीराम तिवारी ने 13 वर्षीय मासूम को पिता के नाम का झांसा देकर सूने कमरे में बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर गौरिहार पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।