बागली: बागली के चापड़ा में श्री गणेश नगर भ्रमण पर निकले, दर्शन कर भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Bagli, Dewas | May 8, 2026 बागली तहसील के नगर चापडा में नेमावर रोड पर स्थित नवनिर्मित श्री गणेश मंदिर पर सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्री गणेश महायज्ञ में प्रतिदिन 11 यजवानों द्वारा आहुति दी जा रही है। इस दौरान श्री गणेश ने नगर भ्रमण कर सभी श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।