मोतीगंज के निवासी ई-रिक्शा चालक विमल कुमार से कूड़ासन बाजार से लौटते समय चार अज्ञात लोगों ने लूटपाट की। उन्होंने ई-रिक्शा रोककर दो मोबाइल फोन छीन लिए, वाहन तोड़ा और हाकी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को 112 से मनकापुर अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार 5 बजे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है।