कानपुर: शास्त्री नगर के छोटा सेंटर पार्क में लोगों ने पाकिस्तान के नाम की अर्थी के साथ निकाला कैंडल मार्च
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है रविवार दोपहर 2:00 बजे शास्त्री नगर के छोटा सेंटर पार्क में लोगों ने पाकिस्तान की अर्थी के साथ कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की।