हसनगंज: उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो डीसीएम आपस में टकराईं, एक डीसीएम के परिचालक की हुई मौत
उन्नाव के औरास में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेकिंग के दौरान एक डीसीएम सड़क किनारे खड़ी दूसरी डीसीएम से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।