इटावा: सिविल लाइन इलाके के विक्रमपुर गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 लोग घायल, उपचार जारी
Etawah, Etawah | Dec 31, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमपुर गांव के सामने बुधवार दोपहर साढ़े 3 बजे दो बाईकों की आमने सामने टक्कर होने से बाइक सवार पिता पुत्र समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान गौरव पुत्र ओमप्रकाश निवासी विक्रमपुर, पिता ओमप्रकाश और हासिम पुत्र नफीस निवासी फतेहपुर के रूप में हुई। तीनों को स्थानीय लोगों द्वारा बुले से जिला अस्पताल भेजा गया।।