इटावा: इकदिल नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने इटावा बाजार जा रहे तीन चचेरे भाइयों की बाइक को मारी टक्कर, तीनों घायल
Etawah, Etawah | Dec 31, 2025 इकदिल नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बुधवार दोपहर 2 बजे बाइक सवार तीन चचेरे भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों को पहचानपंकज पुत्र सर्वेश कुमार, गोबिंद पुत्र गिरीश बाबू और गौरव पुत्र दिनेश निवासी आदर्श नगर बकेवर के रूप में हुई तीनों इटावा कपड़े खरीदने आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ