इटावा: आईटीआई के पास बिल्डिंग में रंगाई-पुताई करते समय दो मंजिला इमारत से गिरे मजदूर की 10 दिन बाद हुई मौत
Etawah, Etawah | Dec 31, 2025 शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपुरा मोहल्ला शिव नारायण इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाला 40 वर्षीय राजेश पुत्र भगवान दास आईटीआई चौराहे के पास गोयल बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम में रंगाई-पुताई का कार्य कर रहा था। 19 दिसंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे राजेश दो मंजिला इमारत से गिरकर घायल हो गया था। सैफई में दस दिन चले इलाज के बाद बुधवार सुबह मौत हो गई। दोपहर 2 बजे पीएम कराया।