इटावा: इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन पर घने कोहरे के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं, यात्रियों को परेशान देखा गया
Etawah, Etawah | Dec 31, 2025 इटावा रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे और भीषण कड़ाके की ठंड के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही है बुधवार सुबह करीब 11 बजे तक लंबी दूरी की ट्रेन पहुंची नजर आई है जो ट्रेन देरी से चल रही है उसमें कैफियत एक्सप्रेस,वैशाली एक्सप्रेस,मरुधर एक्सप्रेस,अमृत भारत समेत एक दर्जन से अधिक देरी से चल रही है इसके अलावा लखनऊ नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन आज रद्द कर दी गई है