छतरपुर के वार्ड क्रमांक 35 के रहवासियों ने सड़क और नाली निर्माण नहीं होने पर नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों ने शनिवार कि सुबह 10 बजे आरोप लगाया है कि पिछले तीन वर्षों से शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। नाली नहीं होने से गंदा पानी जमा हो रहा है, वहीं कच्चे रास्ते और गहरे नाले के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।