खंडवा नगर: खंडवा: बीजेपी विधायक नारायण पटेल के घर में घुसकर हफ्ता मांगने और स्टाफ को धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
विधायक नारायण पटेल के घर में एक शख्स घुस गया और दफ्तर में जाकर तोड़फोड़ का प्रयास किया। उसने विधायक के स्टाफ को धमकाया और कहा कि सारे-धंधे पानी तुम कर रहे हो। पेट्रोल पंप से लेकर ट्रांसपोर्ट, खनन और तौलकांटे से खूब पैसा कमा रहे हो। हम लोगों की सुध तक नहीं लेते हो। अब मुझे हफ्ता चाहिए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। यह जानकारी शनिवार सुबह 11:30 की है।