खंडवा नगर: खंडवा में कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, जिलाध्यक्ष बोलीं- बलात्कारियों को मिलता है भाजपा का संरक्षण
कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में रोज़ाना तेईस महिलाएं-दुराचार की शिकार होती हैं, लेकिन अधिकतर केस दर्ज नहीं होते। दर्ज मामलों में भी केवल सत्ताईस प्रतिशत में सज़ा, बाकी आरोपी भाजपा के संरक्षण में खुले घूमते हैं। यह जानकारी शनिवार रात 8 बजे के लगभग मिली है।