झालरापाटन: झालरापाटन में महाराणा प्रताप प्रतिमा का जेसीबी से माल्यार्पण, जयंती पर भव्य वाहन रैली निकाली गई और कई कार्यक्रम हुए
झालरापाटन में बुधवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य कार्यक्रम महाराणा प्रताप सर्किल पर सुबह 11 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के स्मारक पर जेसीबी मशीन से माल्यार्पण व महा आरती के साथ हुई।