छिबरामऊ: लालकपुर रहने वाली महिला को उसकी मां और बहन बुलाने आई थीं, तभी ससुराल वालों ने की मारपीट, तीनों घायल, दी तहरीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के लालकपुर की रहने वाली एक महिला को उसकी मां और बहन उसे मायके ले जाने के लिए आई हुई थी तभी ससुराली जनों ने मां और बेटी महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे तीनों घायल हो गई वहीं घायल अवस्था में कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने लिखित रूप से तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। सोमवार की शाम 6:20 पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।