छिबरामऊ: छिबरामऊ क्षेत्र अंतर्गत तालग्राम के कपूरापुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र अंतर्गत तालग्राम के कपूरापुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आज अंतिम दिन सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सरस कथा वाचक पंडित शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि 21 मई को श्रीमद भागवत कथा सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसमे आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।