ग्वालियर गिर्द: तेज रफ्तार कारें आपस में टकराईं, महिलाएं व बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल
ऊटीला थाना क्षेत्र के हस्तिनापुर रोड पर तेज रफ्तार में जा रही दो कारें सोमवार दोपहर आमने-सामने से भिड गई जिसमें बैठे लोग घायल हो गए, घायलों में दो महिलाएं और बच्चे भी शामिल है दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। कारों के टकराने की आवाज के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कारों से घायलों को बाहर निकाला एवं पुलिस को सूचना दी।